केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को उसके पद से तुरंत बरखास्त किया जायेः- बंटी कलोता !
होशियारपुर, 23 जनवरी, ( तरसेम दीवाना ) बेगमपुरा टाइगर फोर्स के एक प्रतिनिधिमंडल की ओर से राष्ट्रीय चेयरमैन तरसेम दीवाना तथा राष्ट्रीय प्रधान धर्मपाल साहनेवाल के दिशा निर्देशानुसार ब्लाक हरियाणा भूंगा के प्रधान अनिल कुमार बंटी तथा उप-प्रधान राहुल कलोता की अध्यक्षता में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से संसद में संविधान के रचयिता माननीय डॉ. बी.आर.आंबेडकर जी की शान के खिलाफ संसद में की जा रही टिप्पणियों के रोष में भारत के माननीय राष्ट्रपति श्रीमति द्रोपती मुरमू के नाम नायब तहसीलदार हरमीर सिंह तहसील भूंगा होशियारपुर को शिकायत पत्र दिया गया
जिसमें केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ बाबा साहिब डॉ. भीम राव आंबेडकर जी के किये अपमान को लेकर बनती कानूनी कारवाई करने तथा उनको कैबिनेट मन्त्री के पद से बरखास्त करने सम्बन्धी मांग की गई। इस सम्बन्धी जानकारी देते अनिल कुमार बंटी प्रधान हरियाणा भूंगा तथा उप-प्रधान राहुल कलोता ने बताया कि माननीय राष्ट्रपति के ध्यान में लाया गया कि हाल ही में संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान
अपने ब्यान द्वारा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से भारतीय संविधान के मूल निर्माता तथा करोड़ों अनुसूचित जातियों/जन जातियों के मसीहा, प्रेरणा तथा मुक्तिदाता डॉ. आंबेडकर जी के प्रति र्दुभाग्यपूर्ण तथा मज़ाक उड़ाने वाली शब्दावली उपयोग की गई है। उन्होंने कहा कि यह न केवल र्दुभाग्यपूर्ण भाषा है, बल्कि बाबा साहिब के प्रति गहरी असंवेदनशीलता तथा जातिवादी मानसिकता को भी दर्शाता है।
इस कारण बेगमपुरा टाइगर फोर्स तथा पूरे भारत के अम्बेडकरवादी व्यक्ति के स्वैमान को भारी ठेस पहुंची है तथा इस सम्बन्धी समाज के हर वर्ग में गहरा रोष पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत के संविधान की रचना करने वाले तथा देश को लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलाने वाले बाबा साहिब डॉ.भीम राव अम्बेडकर जी का इस तरह का अपमान तथा निरादर लोगों को किसी भी रूप में बर्दाशत नही है।
उन्होंने कहा कि संविधानिक मूल्यों की रक्षा के लिये तथा समाज के हितों की रक्षा के लिये हम बेगमपुरा टाइगर फोर्स की ओर से मांग करते हैं कि संविधानिक के रचयिता डॉ.भीम राव आंबेडकर जी की शान के खिलाफ अपशब्द बोलकर उनकी संविधानिक पदवी का अपमान करने वाले मनुवादी सोच की धारणी भारत सरकार के केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का अभी भी अपने पद पर बने रहना भारतीय संविधान तथा देश की गणतंत्रता की भावना के उल्ट है।
इसलिये उनके खिलाफ बनती कानूनी कारवाई की जाये। उनको देश के संविधानिक पद से बरखास्त किया जाये। बेगमपुरा टाइगर फोर्स ने माननीय राष्ट्रपति से आस प्रगट कीकि संविधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुये इस गंभीर मामले की ओर तवज्जो देते हुये उचित कदम उठाकर देश में जल रही रोष की ज्वाला को शांत करने में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर अन्यों के इलावा बब्बू हरियाणा, मनप्रीत कलोता, सतीश कुमार, नवजोत, रविन्दर, राहुल सिंह आदि उपस्थित थे।
















