डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है! हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल की रिसर्च के मुताबिक, रोजाना एक संतरा खाने से तनाव 20% तक कम हो सकता है।
संतरा क्यों है फायदेमंद?
🔸 सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर को बढ़ाता है, जो मूड सुधारते हैं।
🔸 विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, जो दिमागी सेहत को बेहतर बनाते हैं।
🔸 आंतों के गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य सुधरता है।
संतरे को डाइट में शामिल करें
रिसर्च में 1 लाख से ज्यादा महिलाओं पर अध्ययन किया गया, जिसमें पाया गया कि खट्टे फलों का सेवन डिप्रेशन को कम करता है। इसलिए, अगर आप मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं, तो रोजाना एक संतरा जरूर खाएं! 🍊















