डी.ए.वी.कॉलेज, जालंधर के स्नातकोत्तर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

You are currently viewing डी.ए.वी.कॉलेज, जालंधर के स्नातकोत्तर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन।
DAV College, Jalandhar Organizes Reel Making Competition in Postgraduate Journalism & Mass Communication Department

डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के स्नातकोत्तर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि इस डिजिटल युग में, रील युवाओं के लिए सोशल मीडिया पर अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए सबसे आकर्षक माध्यम के रूप में उभरा है।

विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी मोहन ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के रचनात्मक पक्ष को उजागर करना था। प्रतियोगिता का विषय सामाजिक सरोकार था। इस प्रतियोगिता में विभाग के पच्चीस विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।उनका मूल्यांकन विषय प्रासंगिकता, रचनात्मकता और मौलिकता के मापदंडों पर किया गया।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षवीर(बीजेएम प्रथम वर्ष) , द्वितीय स्थान अभिषेक (बीजेएम तृतीय वर्ष), तृतीय स्थान मनप्रीत (बीएजेएमसी तृतीय वर्ष) प्राप्त किया।

विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी मोहन के मार्गदर्शन में प्रो. शमा, प्रो. सुशांत, प्रो. निहारिका और प्रो. सदानंद ने कार्यक्रम का समन्वयन किया।