EC ने डेरा बाबा नानक के डीएसपी को हटाया , सरकार से नए अधिकारियों के नाम मांगे

You are currently viewing EC ने डेरा बाबा नानक के डीएसपी को हटाया , सरकार से नए अधिकारियों के नाम मांगे
EC removed DSP of dera baba nanak, asked the government for the names of new officers

डेरा बाबा नानक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया द्वारा मतदाताओं को धमकाने की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने कड़ा कदम उठाया है। शिकायत के बाद, निर्वाचन आयोग ने डेरा बाबा नानक के डीएसपी जसबीर सिंह को हटाने का आदेश दिया है और उनकी जगह नए डीएसपी की नियुक्ति के लिए पंजाब सरकार से अधिकारियों के नामों की मांग की है।

इसके साथ ही निर्वाचन आयोग ने हरियाणा जेल विभाग को पत्र भेजकर जग्गू भगवानपुरिया पर कड़ी नजर रखने का अनुरोध किया है। आरोप है कि कुरुक्षेत्र जेल में बंद भगवानपुरिया वीडियो कॉल के जरिए लोगों को धमका रहा है। आयोग ने जेल के आसपास के क्षेत्र की गहन जांच कर डिवाइस या अन्य संदिग्ध उपकरणों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग भी की गई है।

गौरतलब है कि गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने निर्वाचन आयोग को इस मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद आयोग ने यह सख्त कदम उठाया है।

 

EC removed DSP of dera baba nanak, asked the government for the names of new officers