ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Wednesday, 09 October 2024

पंजाबी कंप्यूटर टाईप और शार्टहैंड कोर्स के लिए 11 अक्तूबर तक जमा करवाए जा सकते है दाख़िला फार्म

पंजाबी कंप्यूटर टाईप और शार्टहैंड कोर्स के लिए 11 अक्तूबर तक जमा करवाए जा सकते है दाख़िला फार्म

जालंधर, 9 अक्तूबर:(राजू सेठ) ज़िला भाषा अधिकारी नवनीत राय ने बताया कि एक वर्षीय पंजाबी कंप्यूटर टाईप और पंजाबी शार्टहैंड कोर्स की कुछ खाली सीटों के लिए दाख़िला फार्म 11 अक्तूबर 2024 तक जमा करवाए जा सकते है।

ज़िला भाषा अधिकारी ने आगे बताया कि इन कोर्स के लिए उम्मीदवार का दसवीं में पंजाबी विषय के पास होना अनिर्वाय है और शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन है।

उन्होंने बताया कि अधिक योग्यता वाले उम्मीदवार को मैरिट अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने कहा कि कोर्स संबंधी अधिक जानकारी के लिए मोबायल नंबर 99882- 10590 पर संपर्क किया जा सकता है।

Admission forms for Punjabi Computer Type and Shorthand Course can be submitted till October 11