ePaper Reading mode

Rozana Punjab ePaper

Tuesday, 26 August 2025

जालंधर में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, 30 लोग फंसे; कई कर्मचारियों की सांसें हुईं उखड़ी

Ammonia Gas Leak at Metro Milk Unit in Jalandhar, 30 Workers Rescued
Ammonia Gas Leak at Metro Milk Unit in Jalandhar, 30 Workers Rescued

जालंधर के पश्चिमी इलाके स्थित सर्जिकल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मेट्रो मिल्क यूनिट में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय लगभग 30 लोग यूनिट के अंदर मौजूद थे और वे कुछ देर तक वहां फंसे रहे। राहत टीम और स्थानीय प्रशासन को सूचना मिलते ही मौके पर भेजा गया, जिसके बाद फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया।

गनीमत रही कि अब तक किसी की मौत की खबर नहीं आई है, लेकिन कई कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हुई। प्रभावित लोगों को तुरंत नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

गैस रिसाव के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। विशेषज्ञों की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।