ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Saturday, 30 August 2025

अमृतसर बाढ़ राहत: रामदास में ड्रोन बने लोगों की जिंदगी का सहारा

Amritsar Flood Rescue: Drones Deployed in Ramdas to Save Trapped Residents
Amritsar Flood Rescue: Drones Deployed in Ramdas to Save Trapped Residents

अमृतसर के रामदास क्षेत्र में रावी नदी का पानी भर जाने से कई घर पानी से घिर गए हैं। ऐसे में राहत और बचाव कार्य के लिए प्रशासन ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। ड्रोन के जरिए उन लोगों तक पहुंच बनाई जा रही है, जो अपने घरों में फंसे हुए हैं और बाहर निकलने में असमर्थ हैं।

ड्रोन कैमरे लगातार प्रभावित इलाकों की लाइव फुटेज भेज रहे हैं। इस पूरी स्थिति की निगरानी डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी और एसएसपी मनिंदर सिंह स्वयं कर रहे हैं। प्रशासन ने कहा है कि ड्रोन से मिली जानकारी के आधार पर बचाव टीमें तेजी से राहत कार्य कर रही हैं ताकि किसी भी तरह की जनहानि न हो।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्रोन तकनीक ने राहत कार्य को काफी आसान बना दिया है और सही समय पर मदद पहुंचने से उनका मनोबल बढ़ा है। फिलहाल प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है और हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है।