ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Tuesday, 14 January 2025

बेगमपुरा टाइगर फोर्स के पदाधिकारियों ने थाना हरियाणा के एस.एच.ओ. हरीश कुमार को सम्मानित किया|

Begampura Tiger Force Officers Honor SHO Harish Kumar of Haryana Police
Begampura Tiger Force Officers Honor SHO Harish Kumar of Haryana Police
एस.एच.ओ हरीश कुमार के आने से इलाके में लूटपाट और चोरी करने वाले सहमे हुए हैं: बंटी, राहुल होशियारपुर, 12 जनवरी, बेगमपुरा टाइगर फोर्स के चेयरमैन तरसेम दीवाना और राष्ट्रीय प्रधान धर्मपाल साहनेवाल के दिशा निर्देशों के अनुसार बेगमपुरा टाइगर फोर्स के ब्लॉक हरियाणा भूंगा के प्रधान अनिल कुमार बंटी और उप प्रधान राहुल कलोता द्वारा एस.एच.ओ हरियाणा हरीश कुमार को बाबा साहिब भीम राव आंबेडकर जी का स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बहुत कम ऐसे सरकारी अधिकारी होते हैं जो सभी को एक नजर से देखते हुए सभी को बराबर इंसाफ देने के लिए प्रयासशील रहते हैं। इनमें से ही थाना हरियाणा के एस.एच.ओ हरीश कुमार एक ऐसे अधिकारी हैं जिन्होंने समाज के सभी वर्गों को समान इंसाफ देने के लिए कभी किसी दबाव की परवाह नहीं की। इस मौके पर एस.एच.ओ हरीश कुमार ने बेगमपुरा टाइगर फोर्स के अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि बतौर थाना मुखी हरियाणा, वह अमन कानून बहाल रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने समाज विरोधी तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का नशा बेचने वाले को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितनी भी पहुंच रखता हो। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को पक्के तौर पर बहाल रखा जाएगा। इस मौके पर फोर्स के नेताओं ने कहा कि जब से एस.एच.ओ हरीश कुमार ने थाना हरियाणा का चार्ज लिया है, उस दिन से ही इलाके में नशाखोरी और लूटपाट की घटनाओं में बड़े पैमाने पर कमी आई है। नेताओं ने थाना मुखी से बातचीत करते हुए कहा कि बेगमपुरा टाइगर फोर्स 2009 से ही समाज सेवा के काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बेगमपुरा टाइगर फोर्स सभी वर्गों की साझा फोर्स है ना कि किसी एक वर्ग की फोर्स है। इस मौके पर थाना मुखी ने लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को दे। उन्होंने कहा कि जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला कप्तान के आदेश अनुसार नशा तस्करों पर लगाम करसने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र के लोगों को पुलिस का डटकर सहयोग करना चाहिए ताकि अपराधक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि गांवों में लड़ाई झगड़ों को प्राथमिकता के आधार पर निबटाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए छोटी उम्र के बच्चों को वाहन देकर सड़कों पर ना भेजा जाए ताकि बढ़ रही दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना नंबर के चलने वाले दोपहिया वाहनों और प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर सतीश कुमार, अमरीक सिंह राजू, मनप्रीत कलोता आदि मौजूद थे।