Thursday, 25 September 2025
National
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026: फरवरी से जुलाई के बीच होंगे एग्जाम, 45 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए संभावित शेड्यूल जारी किया है। जारी जानकारी के अनुसार, ये परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से 15 जुलाई 2026 के बीच कराई जा सकती हैं। आधिकारिक डेटशीट सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in पर देखी जा सकती है।
बोर्ड के अनुसार, इस बार परीक्षा में 45 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन भारत के अलावा 26 अन्य देशों में भी किया जाएगा।
सीबीएसई ने यह भी जानकारी दी है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रत्येक विषय की परीक्षा के लगभग 10 दिन बाद शुरू होगा और इसे अधिकतम 12 दिनों में पूरा करने की योजना है। उदाहरण के लिए, यदि 12वीं कक्षा की फिजिक्स परीक्षा 20 फरवरी 2026 को होती है, तो उसकी कॉपी जांच 3 मार्च से 15 मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।