ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Monday, 07 July 2025

टोल टैक्स में 50% कटौती: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, कमर्शियल वाहनों को सीधी राहत

Big Relief from Centre: Toll Tax Slashed by 50% on Elevated Highways, Bridges, and Tunnels
Big Relief from Centre: Toll Tax Slashed by 50% on Elevated Highways, Bridges, and Tunnels

नई दिल्ली, 7 जुलाई:
देशभर में टोल टैक्स की बढ़ती दरों से परेशान यात्रियों और वाहन चालकों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बुधवार को एक अहम नोटिफिकेशन जारी करते हुए एलिवेटेड हाईवे, सुरंगों, फ्लाईओवर और पुल जैसे संरचनात्मक हिस्सों पर टोल टैक्स में 50 फीसदी तक की कटौती का ऐलान किया है।

इस निर्णय से खास तौर पर कमर्शियल वाहनों जैसे ट्रक, बस और मालवाहक गाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा। अभी तक इन्हें निजी गाड़ियों के मुकाबले 4 से 5 गुना तक टोल देना पड़ता था, लेकिन अब यात्रा पर आने वाला खर्च कम होगा, जिससे परिवहन व्यवसाय पर बोझ भी घटेगा।

नए नियमों के अनुसार अब टोल टैक्स की गणना एक नई व्यावहारिक पद्धति से की जाएगी। इसमें किसी भी एलिवेटेड स्ट्रक्चर या फ्लाईओवर की लंबाई का दस गुना, राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्से की लंबाई में जोड़कर या फिर हाईवे की कुल लंबाई का पांच गुना, जो भी कम होगा, उसके आधार पर टोल तय किया जाएगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि ‘संरचना’ का अर्थ स्वतंत्र पुल, सुरंग, फ्लाईओवर या एलिवेटेड हाईवे से है।

इस फैसले का सबसे अधिक फायदा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, नासिक फाटा-खेड़ा, दानापुर-बिहटा जैसे प्रोजेक्ट्स पर दिखाई देगा। इन मार्गों पर टोल टैक्स की दरें अब काफी कम हो जाएंगी, जिससे आम जनता के साथ-साथ माल ढोने वाले वाहन चालकों की जेब पर भी राहत मिलेगी।
सरकारी निर्णय के बाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों और व्यापारिक संगठनों ने सरकार की इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि इससे मालभाड़ा दरें नियंत्रित होंगी और महंगाई पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।