ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Tuesday, 08 April 2025

सीएचसी आदमपुर में आयोजित सेमिनार में मां और बच्चे के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए प्रारंभिक चरण से ही कदम उठाने का संदेश दिया गया

CHC Adampur Seminar Emphasizes Early Care for Mother and Child Health
CHC Adampur Seminar Emphasizes Early Care for Mother and Child Health

‘जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य’ थीम पर मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस

आदमपुर (07-04-2025): विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सीएचसी आदमपुर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन जालंधर डा. गुरमीत लाल के आदेश व एसएमओ डा. राज कुमार के नेतृत्व में करवाए गए सेमिनार में विभाग के कर्मचारियों व आम लोगों को गर्भवती महिलाओं, उनके गर्भ में पल रहे शिशु व जन्म के बाद बच्चे के अच्चे स्वास्थ्य को बनाए रखने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

सेमिनार में डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. नीलकंठ भगत, डॉ. मनमोहन के. कपिला, बीईई चंदन मिश्रा और सभी सीएचओ, एएनएम और मल्टीपर्पज हेल्थ सुपरवाइजर शामिल हुए।

एसएमओ डॉ. राज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे के शुरुआती वर्ष जितने स्वस्थ होंगे, उसकी शारीरिक और मानसिक प्रगति उतनी ही बेहतर होगी। इसलिए सम्पूर्ण टीकाकरण और पौष्टिक आहार के साथ-साथ गर्भावस्था के नौ महीनों और जन्म के बाद दो वर्षों तक बच्चे को सक्रिय रखने के लिए गतिविधियाँ अवश्य की जानी चाहिए।

डॉ. मनमोहन के. कपिला ने कहा कि उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था से बच्चों में विभिन्न जन्म दोष उत्पन्न हो सकते हैं, जो बच्चे के विकास में बाधा डालते हैं। इसलिए स्वास्थ्य कर्मियों को इन गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर बीईई चंदन मिश्रा ने कहा कि सभी कर्मचारी गर्भवती महिलाओं की सौ फीसदी होम विज़िट और बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। इसके साथ ही मां के साथ-साथ परिवार के सदस्यों को बच्चे के पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक करना चाहिए।