ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Thursday, 17 April 2025

जालंधर में कांग्रेस का प्रदर्शन: ‘राजनीतिक बदले’ के आरोपों के बीच ईडी दफ्तर का घेराव

Congress Holds Protest Outside ED Office in Jalandhar Over National Herald Case
Congress Holds Protest Outside ED Office in Jalandhar Over National Herald Case

जालंधर:नेशनल हेराल्ड और लैंड स्कैम मामलों को लेकर देशभर में कांग्रेस ने विरोध की आवाज बुलंद कर दी है। इसी क्रम में जालंधर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए — "राहुल तेरी सोच ते, पैहरा देआंगे ठोक के!"
इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

प्रदर्शन की प्रमुख वजह बनी सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं के खिलाफ ईडी द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट। ईडी ने दावा किया है कि कांग्रेस नेताओं ने मनी लॉन्ड्रिंग कर करीब 2000 करोड़ की संपत्ति पर अवैध कब्जा किया, जिसके तहत उन्होंने यंग इंडियन कंपनी के जरिए AJL के 99% शेयर महज 50 लाख रुपये में ट्रांसफर कर लिए।

इसी बीच, रॉबर्ट वाड्रा से भी लैंड डील मामले में पूछताछ जारी है। वाड्रा के साथ ईडी ऑफिस पहुंचीं प्रियंका गांधी बाहर वेटिंग रूम में बैठी रहीं।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला, राजकुमार वेरका और चन्नी जैसे नेता भी शामिल हुए। औजला ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब विपक्ष को डराने और गठबंधन को तोड़ने की साजिश है। उन्होंने अंबानी-अडानी पर भी तीखा वार किया।

प्रताप बाजवा द्वारा आतंकी पन्नू के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए औजला ने कहा कि सरकार को विदेश मंत्रालय के जरिए पन्नू को भारत लाकर सज़ा दिलानी चाहिए। वहीं उन्होंने चन्नी के खिलाफ लगाए गए गुमशुदा पोस्टरों को भाजपा की हताशा करार दिया।