ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Tuesday, 14 January 2025

सीएचसी आदमपुर में मनाई गई बेटियों की लोहड़ी |

Celebrating Daughters' Lohri at CHC Adampur – A Special Event
Celebrating Daughters' Lohri at CHC Adampur – A Special Event

ओपीडी परिसर में आयोजित समारोह में बच्चियों को कंबल व खिलौने दिये गये़, स्टाफ ने माताओं से बच्चियों को शिक्षित व सशक्त बनाने की अपील की आदमपुर, (13-01-2025) लोहड़ी के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेटियों की लोहड़ी मनाई गई। सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत लाल जी के दिशा-निर्देश और सीएचसी आदमपुर के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. राज कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 12 छोटी बच्चियों की लोहड़ी मनाई गई और उन्हें उपहार स्वरूप कंबल दिए गए।

मेडिकल अफसर डॉ. हरप्रीत सिंह ने लड़कियों को कम्बल वितरित करने के बाद लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित करने की रस्म अदा की तथा कहा कि अब समाज बदल रहा है। लड़के-लड़कियों में भेदभाव पूरी तरह समाप्त होना चाहिए तथा दोनों को आगे बढ़ने के समान अवसर दिए जाने चाहिए। अभिभावकों को बेटियों के प्रति सोच सकारात्मक सोच रखने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

बीईई चंदन मिश्रा ने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। लड़कियों ने सामाजिक, राजनीति, खेल, कला और विज्ञान समेत हर क्षेत्र में अपनी योग्यता से अलग पहचान बनाई है। अब हम सभी को लड़कियों के प्रति अपनी सोच बदलने की जरूरत है ताकि उन्हें भी समान अवसर मिल सके और वे शिक्षित होकर अपना, अपने माता-पिता और समाज का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर डॉ. नीलकंठ, डॉ. नरिंदर, जिला एसीएफ को-आर्डिनेटर डा. ज्योति बाला, एलएचवी रविंदर कौर, जसवीर कौर, सीएचओ प्रभजोत कौर, एएनएम प्रभजोत कौर, मीनू, एलटी कमलजीत कौर व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।