ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Tuesday, 18 February 2025

डीएवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालन्धर ने इको आर्ट विद वेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया

डीएवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालन्धर ने इको आर्ट विद वेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया

(राजू सेठ) डीएवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के इको क्लब ने प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार,प्रभारी कॉलेजिएट स्कूल डॉ.सीमा शर्मा और इको क्लब कोऑर्डिनेटर डॉ. कोमल अरोड़ा के मार्गदर्शन में इको आर्ट विद वेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया।यह कार्यक्रम पंजाब राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद व डीएवी स्कूलों के लिए नोडल एजेंसी डीएवी कॉलेज जालन्धर के सहयोग से आयोजित किया गया। युवाओं में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उद्घाटन सत्र में उप प्राचार्य डॉ.एस.के.तुली और कॉलेजिएट प्रभारी डॉ.सीमा शर्मा ने मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार व मुख्य वक्ता प्रो पुनीत पुरी,विभागाध्यक्ष जूलॉजी को पौधा भेंट करके स्वागत किया गया।डॉ.सीमा शर्मा ने कार्यक्रम का परिचय देते हुए सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने पर्यावरण अनुकूल पहलों में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर बल दिया और छात्रों से पर्यावरण अनुकूलता को अपनाने का आग्रह किया।उन्होंने 4आर- रिफ्यूज, रिड्यूस,रीयूज और रीसाइकिल के बारे में भी बात की।उन्होंने आयोजक के साथ-साथ सभी संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और छात्रों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उनके समर्पण और प्रयासों के लिए बधाई दी। मुख्य वक्ता प्रो.पुनीत पुरी द्वारा दिए गए व्याख्यान ने देश में उत्पन्न होने वाले ठोस कचरे के प्रमुख प्रकारों, स्रोतों और ठोस कचरे के खराब प्रबंधन के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान की।उन्होंने स्थायी अपशिष्ट प्रबंधन और संसाधन संरक्षण के लिए नवीनतम तकनीक के बारे में विस्तार से बताया।इस कार्यक्रम के दौरान अपशिष्ट पदार्थों से ओरिगेमी और कोलाज बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कई छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।डॉ.कोमल अरोड़ा विभागाध्यक्ष बॉटनी ने प्रतियोगिता के लिए निर्णायक की भूमिका निभाई।विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।कोलाज मेकिंग मे दीपा ने प्रथम,पलक ने द्वितीय तथा शिवम सफरी ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। ओरिगेमी श्रेणी में विशाल सैनी ने प्रथम,गीतांश त्रिपाठी ने द्वितीय तथा अलीशा ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया।कार्यक्रम का संचालन प्रो.जैसमीन ने किया। सेमिनार में करीब 40 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया इस अवसर पर रजिस्ट्रार प्रो.सोनिका,डॉ.संजीव धवन,प्रो.भारतेंदु सिंगला,डॉ.नवीन सूद, प्रो.मनीष खन्ना,प्रो.साक्षी और अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

DAV Collegiate Senior Secondary School Jalandhar organised Eco Art with Waste programme