ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Sunday, 17 August 2025

गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर तड़के फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

Gunfire Erupts Outside Elvish Yadav’s Gurugram Home, Police Launch Probe
Gunfire Erupts Outside Elvish Yadav’s Gurugram Home, Police Launch Probe

गुरुग्राम, 17 अगस्त 2025 – हरियाणा के मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 के विजेता एल्विश यादव के घर पर रविवार सुबह फायरिंग की घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। यह वारदात गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके आवास पर सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच हुई। गनीमत रही कि घटना के समय एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार तीन अज्ञात हमलावर मौके पर आए और ताबड़तोड़ 24 से 25 राउंड फायरिंग की। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को चारों ओर से घेर लिया। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। अभी तक हमलावरों के बारे में कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर केवल एक केयर टेकर मौजूद था। उसी ने गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की तलाश में कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।