ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Monday, 28 April 2025

भारत सरकार का कड़ा फैसला: अल्पकालिक वीजा पर आए पाक नागरिकों को 29 अप्रैल तक देश छोड़ने का आदेश

India Orders All Pakistani Nationals on Short-term Visas to Leave by April 29 Following Pahalgam Attack
India Orders All Pakistani Nationals on Short-term Visas to Leave by April 29 Following Pahalgam Attack

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) के निर्देशानुसार, सभी पाकिस्तानी नागरिक जो अल्पकालिक वीजा (Short-term Visa) पर भारत में हैं, उन्हें 29 अप्रैल तक देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।

सरकारी निर्देश में साफ कर दिया गया है कि अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक तय समयसीमा के बाद भी भारत में रुका मिला, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें गिरफ्तारी, अभियोजन और जुर्माना शामिल है।

SAARC और शॉर्ट टर्म वीजा वाले पाकिस्तानी नागरिकों के लिए 48 घंटे का समय रविवार को समाप्त हो गया है, जबकि चिकित्सा वीजा (Medical Visa) पर आए लोगों को 29 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है।