Saturday, 15 November 2025
Punjab News
जयपुर की अनोखी पहल: सड़कों पर लगे एयर प्यूरीफायर, निर्णय पर शुरू हुई बहस
राजस्थान की राजधानी जयपुर ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक अनोखा कदम उठाया है। शहर में पहली बार सड़कों पर बड़े आकार के एयर प्यूरीफायर लगाए गए हैं, ताकि हवा को साफ करके प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके।
लेकिन इस फैसले ने सोशल मीडिया पर जोरदार बहस छेड़ दी है। कई यूज़र्स इसे आधुनिक प्रयोग बताते हैं, वहीं कुछ लोग सरकार पर टैक्सपेयर्स के पैसे की बर्बादी का आरोप लगा रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में जयपुर में एयर क्वालिटी ‘मॉडरेट’ से ‘पुअर’ श्रेणी की ओर बढ़ रही थी, इसलिए यह कदम उठाना ज़रूरी था। शहर के कुछ व्यस्त इलाकों में यह मशीनें टेस्ट के तौर पर लगाई गई हैं।
सरकार का दावा है कि ये प्यूरीफायर हवा में मौजूद धूल, स्मॉग और जहरीले कणों को कम करेंगे। हालांकि, पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ प्यूरीफायर लगाने से समस्या हल नहीं होगी, बल्कि वाहनों का धुआं कम करने और हरित क्षेत्र बढ़ाने पर भी काम ज़रूरी है।