Wednesday, 25 June 2025
Uncategorized
जालंधर के डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल का बड़ा फैसला: अब बलर्टन पार्क में नहीं सजेगी पटाखा मार्केट
जालंधर में हर साल दिवाली की रौनक बढ़ाने वाली बलर्टन पार्क की पटाखा मार्केट इस बार नजर नहीं आएगी।
डिप्टी कमिश्नर एवं जिला मैजिस्ट्रेट डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने सुरक्षा कारणों से इस पारंपरिक स्थान को अस्थायी पटाखा बाजार के रूप में न इस्तेमाल करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
बलर्टन पार्क में फिलहाल निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य जारी है, जिस कारण यहां लोगों की भीड़ जुटना और पटाखों जैसी संवेदनशील वस्तुओं का भंडारण खतरे से खाली नहीं। यही वजह है कि डीसी ने इस क्षेत्र को इस वर्ष के लिए असुरक्षित घोषित किया है।
डॉ. अग्रवाल ने नगर निगम अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे 10 दिनों के भीतर शहरी सीमा के अंतर्गत आने वाले बड़े खुले मैदानों और खाली स्थानों की एक विस्तृत सूची डीसी कार्यालय में भेजें।
इस सूची में स्थान का अनुमानित आकार, पहुंच की सुविधा, अग्निशमन सेवाओं की उपलब्धता, नजदीकी रिहायशी क्षेत्र आदि बिंदुओं का विशेष उल्लेख करना होगा।
यह फैसला न केवल सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक था, बल्कि यह यह भी दर्शाता है कि जालंधर प्रशासन अब त्योहारों के आयोजन में व्यवस्थित और जोखिम-मुक्त सोच को प्राथमिकता दे रहा है।