ePaper Reading mode

Rozana Punjab ePaper

Thursday, 10 July 2025

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक हादसा – तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

Man Killed in High-Speed Crash on Jalandhar-Pathankot Highway
Man Killed in High-Speed Crash on Jalandhar-Pathankot Highway

जालंधर, 10 जुलाई – जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया। थाना मकसूदां क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रायपुर रसूलपुर के पास हुए इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमनजोत सैनी पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी बंसल गैस एजेंसी, पठानकोट के रूप में की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार अत्यधिक तेज थी और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हरमनजोत की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचित किया। थाना मकसूदां की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की जांच शुरू की।

पुलिस का कहना है कि मृतक भोगपुर से जालंधर की ओर आ रहा था। फिलहाल हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और नियंत्रण खो देना मानी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिवार को सूचना दे दी गई है।