ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Sunday, 16 March 2025

जालंधर: रेंज रेव होली पार्टी में बवाल, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई युवक हिरासत में

Jalandhar: Police Crackdown on Holi Party Chaos, Several Youths Rounded Up
Jalandhar: Police Crackdown on Holi Party Chaos, Several Youths Rounded Up

जालंधर में एक निजी होटल में आयोजित रेंज रेव होली पार्टी उस वक्त हंगामे में बदल गई जब पुलिस ने वहां छापा मारकर कई युवकों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आयोजकों द्वारा बगैर अनुमति इस भव्य पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में युवक शामिल हुए थे।

पुलिस चेकिंग के दौरान युवकों के पास से हथियार और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया। जब पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की, तो कुछ युवकों ने हंगामा और विरोध शुरू कर दिया, लेकिन अधिकारियों ने सख्ती बरतते हुए स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।

इसके अलावा, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों में युवकों द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं, जिसे देखते हुए पुलिस ने कई वाहनों को जब्त किया और कुछ युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसी गैरकानूनी पार्टियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे