Thursday, 10 April 2025
Jalandhar
जालंधर रेलवे स्टेशन के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप, लोग जान बचाकर भागे
जालंधर: देर रात शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि पार्किंग को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। एक युवक ने तलवार निकाल ली, जिसके बाद दूसरे पक्ष के युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही वहां मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
घटना के बाद हमलावर मारपीट करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गोली का खोल बरामद कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसीपी नॉर्थ ऋषभ भोला ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और कई दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं। थाना नंबर तीन की पुलिस देर रात तक कार्रवाई में जुटी रही।