Saturday, 04 January 2025
Uncategorized
जालंधर के इस चौक के पास सुबह-सुबह चली गोलियां, 2 युवकों की मौ'त, FSL की टीम मौके पर |
पंजाब में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास का है, जहां शनिवार सुबह गोलियों की गूंज सुनाई दी। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोता सिंह नगर के रहने वाले 24 वर्षीय शिव और बस्ती शेख के 22 वर्षीय विनय तिवारी के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात मृतक शिव और विनय अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। इस दौरान सभी ने मिलकर शराब पी। लेकिन शनिवार सुबह किसी बात को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बहस के दौरान आरोपी मन्ना ने गुस्से में आकर गोलियां चला दीं, जिसमें शिव और विनय की मौके पर ही मौत हो गई।