ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Monday, 23 June 2025

जालंधर में भयानक टक्कर: स्कॉर्पियो तीन बार पलटी, पर बच गई ज़िंदगी

High-Speed Collision Between Scorpio and Creta in Jalandhar, Passengers Miraculously Survive
High-Speed Collision Between Scorpio and Creta in Jalandhar, Passengers Miraculously Survive

जालंधर – शहर के गुरु नानक मिशन चौक के पास देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज़ रफ्तार में दौड़ रही स्कॉर्पियो और क्रेटा कार के बीच जबरदस्त टक्कर ने सन्नाटा फैला दिया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि स्कॉर्पियो तीन बार पलटते हुए सड़क किनारे जाकर उलट गई। वहीं, क्रेटा को भी गहरी क्षति पहुंची, लेकिन चमत्कारिक रूप से सभी लोग इस हादसे में सुरक्षित बच निकले।

मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार 3 से 4 युवक तेज़ी से क्रेटा को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। संतुलन बिगड़ने पर स्कॉर्पियो सीधा क्रेटा से टकराई और पलटी मारती हुई सड़क के किनारे जा गिरी। गाड़ी के सारे शीशे चकनाचूर हो गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सबसे हैरानी की बात ये रही कि हादसा रात लगभग 11:30 बजे हुआ, लेकिन सुबह 10 बजे तक भी क्षतिग्रस्त गाड़ियां उसी हालत में सड़क पर पड़ी रहीं। ट्रैफिक में खलल के बावजूद पुलिसकर्मी मौके पर चालान काटने में मशगूल रहे, लेकिन किसी ने भी वाहनों को हटवाने की पहल नहीं की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर गाड़ियां रात को ही हटा दी जातीं, तो सुबह ट्रैफिक जाम से राहत मिल सकती थी।