ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Friday, 08 August 2025

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर एक महीने में दूसरी बार फायरिंग की घटना सामने आई है।

Second Firing at Kapil Sharma’s Canada Café, Lawrence Bishnoi Gang Claims Responsibility
Second Firing at Kapil Sharma’s Canada Café, Lawrence Bishnoi Gang Claims Responsibility

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर एक महीने में दूसरी बार फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस बार भी हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। घटना ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में हुई, जहां 85 एवेन्यू और स्कॉट रोड पर स्थित कैप्स कैफे की खिड़कियों पर गोलियों के छह निशान पाए गए और शीशे टूटे हुए मिले। सौभाग्य से इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, हालांकि इमारत को नुकसान पहुंचा है। मामले की जांच रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस कर रही है।

यह हमला वीरवार सुबह हुआ, और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो गया, जिसमें कार में बैठे एक हमलावर और हरी टी-शर्ट पहने दूसरे युवक को कैफे पर करीब छह गोलियां दागते हुए देखा जा सकता है।

गोल्डी ढिल्लों ने पोस्ट में लिखा – “जय श्री राम, सत श्री अकाल, राम राम सारे भाईयों को… कपिल शर्मा को कॉल की थी, जवाब न मिलने पर कार्रवाई करनी पड़ी। अगर आगे भी कॉल का जवाब नहीं आया, तो अगली कार्रवाई मुंबई में होगी।”

गौरतलब है कि 10 जुलाई को भी इसी कैफे पर फायरिंग की गई थी। तीन दिन पहले कपिल शर्मा ने इस मामले में सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए अधिकारियों और समर्थकों का आभार जताया था। उन्होंने कहा था कि वे और उनका परिवार हिंसा से डरने वाले नहीं हैं और शांति व सुरक्षा के पक्ष में मजबूती से खड़े रहेंगे।