ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Tuesday, 10 June 2025

लुधियाना में किसानों का टोल फ्री करवाने को लेकर आंदोलन

Farmers Protest in Ludhiana Demanding Toll-Free Roads
Farmers Protest in Ludhiana Demanding Toll-Free Roads

पंजाब के खन्ना में लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित घुलाल टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने प्रदर्शन किया है।प्रदर्शनकारियों ने टोल को मुफ्त करवा दिया है।यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया है कि टोल प्लाजा पर स्थानीय पंजाबी युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है।दूसरे राज्यों के लोगों से कम वेतन पर काम भी करवाया जा रहा है।

लोगों से करवाया जा रहा कम वेतन पर काम

दूसरे राज्यों को लोगों से कम वेतन पर काम भी करवाया जा रहा है। यूनियन के जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह ग्यासपुरा के अनुसार, टोल प्रबंधन गैर-पंजाबी कर्मचारियों से 14 हजार रुपये मासिक वेतन पर 12-12 घंटे काम ले रहा है।

स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

ग्यापुरा ने कहा कि जब तक पंजाबी युवाओं को उचित वेतन पर नौकरी नहीं मिलेगी, धरना जारी रहेगी।कोई वाहन टोल टैक्स नहीं देगा।उन्होंने चेतावनी दी है कि यह आंदोलन पूरे पंजाब के टोल प्लाजा तक पहुंचेगा।

किसानों के आरोपों को नकारा

टोल प्लाजा मैनेजर यादविंदर सिंह ने किसानों के आरोपों को नकारा है।उन्होंने बताया कि टोल पर 28 कर्मचारी काम कर रहे हैं।इनमें से ज्यादातर पंजाब के हैं। मैनेजर ने कहा कि भर्ती को लेकर दबाव ब्लैकमेलिंग है।यह पहली बार है जब कोई संगठन कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर ऐसा दबाव बना रहा है।