Monday, 25 November 2024
Health
लायंस क्लब करतारपुर ने मेगा आंखों का मुफ्त चेकअप एवं ऑपरेशन कैंप लगाया
करतारपुर,24 नवंबर:(राजू सेठ) समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब करतारपुर की तरफ से लायंस क्लब के प्रधान लायन एडवोकेट शिवकुमार वर्मा की देखरेख श्री गुरु विरजानंद गुरुकुल महाविद्यालय स्मारक में मेगा आंखों का मुफ्त चेकअप कैंप लगाया गया,जिसके प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉक्टर सुनील कुमार मदान थे।इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हलका विधायक करतारपुर बलकार सिंह पहुंचे,जिनका स्वागत लायंस क्लब के प्रधान एडवोकेट शिवकुमार वर्मा,लायन सुरजीत सिंह वालिया,लायन नीरज सूरी,लायन नरेश अग्रवाल,लायन प्रदीप अग्रवाल व अन्य पदाधिकारीओ ने किया।
विधायक बलकार सिंह ने रिबन काटकर कैंप का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा की लायंस क्लब करतारपुर समाज सेवा के बहुत ही बढ़िया कार्य कर रही है,लायंस क्लब के पदाधिकारी भी इन समाज सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं,ऐसे प्रोजेक्ट करने से जो जरूरतमंद व्यक्ति हैं उनको फायदा मिलता है.उन्होंने लायंस क्लब के कार्यों की सराहाना की।इस कैंप में लायंस आई हॉस्पिटल चैरिटेबल सोसायटी आदमपुर चैयरमेन दशविंदर कुमार,को-चैयरमेन अमरजीत सिंह की अगुवाई में विशेष माहिर डॉक्टरों की टीम ने भाग लेकर मरीजों की आंखों का चेकअप किया, इस कैंप में कुल 442 मरीजों की जांच की गई व 113 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन किए गए,उनकी आंखों के मुफ्त ऑपरेशन करने के लिए लायंस आई हॉस्पिटल आदमपुर में भेजा गया.
[metaslider id="4041"]मरीजों की जरूरत के लिए खाने पीने रहने का पूरा प्रबंध और सारा खर्च लायंस क्लब करतारपुर द्वारा किया गया.जरूरतमंद मरीजों के आंखों के लेंस भी डाले गए। लायंस क्लब के प्रधान लायन एडवोकेट शिवकुमार वर्मा ने लायंस क्लब के सभी मेंबरों एवं कैंप में सहयोग करने वालों का धन्यवाद किया और कहा कि आगे भी समाज सेवा के प्रोजेक्ट सभी मेंबरों के सहयोग के साथ किए जाएंगे।
इस अवसर पर लायंस क्लब करतारपुर के प्रधान एडवोकेट शिव कुमार वर्मा, महासचिव लायन भजन सिंह,भानू गुप्ता,अनिल वर्मा,प्रदीप अग्रवाल,गुरुकुल के प्रधान ध्रुव मित्तल,प्राचार्य डॉक्टर उदयन आर्य,नीरज सूरी,अनीश अग्रवाल,प्रिंस अरोड़ा,डॉ सुभाष सरदाना,नितिन अग्रवाल,योगेश सूरी,विमल जैन,रमेश सूरी,बलबीर राणा, नरेश सूरी काला,राहुल अग्रवाल,राजकुमार अरोड़ा,मनजीत सिंह,मास्टर अमरीक सिंह,आप नेता वरुण बाबा,अनिल सिंगला,मुनीश ओहरी,सतोख सिंह नदंरा,विपन थापर,लायन लेडी पार्षद ज्योति अरोड़ा,पार्षद अमरजीत कौर,वंदना साहनी,डॉ मीनाक्षी मदान,लवली जैन,अंजू वर्मा ,शीतल ओहरी, सुनैना अग्रवाल,रुचिका ओहरी सहित अन्य मौजूद थे।
Lions Club Kartarpur organised a mega free eye checkup and operation camp