Sunday, 02 March 2025
Education
NIT जालंधर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन
NIT जालंधर ने 28 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस थीम
"वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना: विज्ञान और नवाचार के माध्यम से विकसित भारत"
के तहत हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
प्रो. संतानु चौधुरी
(पूर्व निदेशक, IIT जोधपुर) रहे, जिन्होंने
"इंजीनियरिंग शिक्षा परिदृश्य में परिवर्तन"
विषय पर व्याख्यान दिया।
संस्थान के निदेशक
प्रो. बिनोद कुमार कन्नौजिया
की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में डीन, संकाय सदस्य और शोधार्थी उपस्थित रहे। प्रो. चौधुरी ने
नवाचार, बहुविषयक अधिगम, एआई एकीकरण और सस्टेनेबिलिटी
को आधुनिक इंजीनियरिंग शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन संवादात्मक चर्चा और सम्मान समारोह के साथ हुआ|