ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Monday, 17 November 2025

पंजाब में सरकारी बस सेवाएँ ठप: किलोमीटर स्कीम के विरोध में आज दोपहर 12 बजे से हड़ताल

Punjab Roadways, PUNBUS, and PRTC Workers Begin Strike Against Kilometer Scheme From Today
Punjab Roadways, PUNBUS, and PRTC Workers Begin Strike Against Kilometer Scheme From Today

पंजाब में आज दोपहर 12 बजे से पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC की सभी बसें सड़कों से हट जाएँगी। कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने सरकार की प्रस्तावित किलोमीटर स्कीम को “निजीकरण बढ़ाने वाली” योजना बताते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है।

यूनियन नेताओं का कहना है कि किलोमीटर स्कीम लागू होने से निजी बस ऑपरेटरों को बढ़ावा मिलेगा और सरकारी परिवहन को भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ेगा। उनका आरोप है कि सरकार चेतावनी के बावजूद निजी बसों के टेंडर खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।

साथ ही उनकी बड़ी मांग कच्चे मुलाजिमों को नियमित (पक्का) करने की भी है। यूनियन ने दोपहर 12 बजे से सभी सरकारी बसों को डिपो में खड़ा करने का निर्णय लिया है।

सभी डिपो कमेटियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे डिपो परिसर में मौजूद रहें। हड़ताल के पहले दिन PRTC चेयरमैन, MD के आवास और हेड ऑफिस के बाहर धरना दिया जाएगा।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने स्कीम वापस नहीं ली, तो 18 नवंबर को सभी मुलाजिम चंडीगढ़ जाकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर “पक्का धरना” देंगे। इसके लिए सभी जिलों की डिपो कमेटियों को तैयारी के साथ चंडीगढ़ पहुँचने को कहा गया है।