ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Monday, 29 December 2025

सभी नागरिकों को मिलेगा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ

Punjab Government Launches Chief Minister Health Insurance Scheme for All Citizens
Punjab Government Launches Chief Minister Health Insurance Scheme for All Citizens
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 08 जनवरी से लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे; तैयारियों के लिए सीएचसी आदमपुर में आशा वर्करों की मीटिंग में ज़रूर दिशा-निर्देश दिए गए

अलावलपुर/आदमपुर (29-12-2025):* पंजाब सरकार नए साल में राज्य के सभी नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करेगी। ब्लॉक आदमपुर में भी 08 जनवरी से लाभपात्रियों के बीमा कार्ड बनाने की शुरूआत होगी। इस योजना के तहत पंजाब के सौ फीसदी नागरिकों के कार्ड बनाने, इस प्रक्रिया के सुनियोजित संचालन और लोगों को योजना के बारे में अधिक से अधिक अवगत करवाने के लिए सीएचसी आदमपुर में आशा वर्कर्स की मीटिंग बुलाई गई।

सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग के दिशा-निर्देश और सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. कुलदीप सिंह की देखरेख में हुई मीटिंग में आशा वर्कर्स को स्कीम के बारे में जरूरी निर्देश दिए गए। इस मौके पर डॉ. हरप्रीत सिंह और बीईई चंदन मिश्रा भी मौजूद थे।

मीटिंग में एसएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि यह योजना पंजाब के सभी नागरिकों के लिए है। हर परिवार को 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा और लोग सभी सरकारी अस्पतालों और पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पतालों में फ्री इलाज करवा सकेंगे। इस स्कीम के तहत कार्ड बनाने के लिए हर गांव में कैंप लगाए जाएंगे। कार्ड गांव में पहले से चल रहे कॉमन सर्विस सेंटर में बनेंगे और इसके लिए लोगों को कोई पैसा नहीं देना होगा।

योजना में नामांकन के लिए 18 साल से अधिक आयु के लोगों को आधार कार्ड और वोटर कार्ड और 18 साल से कम आयु के लिए आधार कार्ड और माता या पिता का वोटर कार्ड देना अनिवार्य होगा। उन्होंने आशा वर्कर्स को निर्देश दिया कि वे लोगों को इस स्कीम के बारे में जागरूक करें और उन्हें गांव में मौजूद सेंटर के बारे में बताएं। ताकि लोग अपनी सुविधा के अनुसार सेंटर पर जाकर कार्ड बनवा सकें।