ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Thursday, 12 June 2025

पंजाब में गर्मी का कहर जारी: अमृतसर में युवक की लू से मौत, अब तक तीन की जान गई

Heatwave Havoc in Punjab: Youth Dies in Amritsar, Death Toll Rises to 3
Heatwave Havoc in Punjab: Youth Dies in Amritsar, Death Toll Rises to 3

पंजाब में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और अब लू की चपेट में आकर 33 वर्षीय युवक अवतार सिंह की अमृतसर में मौत हो गई। यह इस सीज़न की तीसरी गर्मी से हुई मौत है। इससे पहले गुरदासपुर और जालंधर में भी एक-एक व्यक्ति की जान गई थी। जालंधर में मृतक की उम्र 63 वर्ष थी।

राज्य में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, और मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए "हीटवेव रेड अलर्ट" जारी किया है। पहली बार विभाग ने इस स्तर का चेतावनी अलर्ट जारी किया है। हालांकि बीते 24 घंटों में तापमान में औसतन 0.6 डिग्री की मामूली गिरावट आई है, फिर भी यह सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक बना हुआ है।

⚠️ कौन-कौन से जिले अलर्ट पर?

  • रेड अलर्ट:
    फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा—इन जिलों में बेहद तीव्र लू का असर और गर्म रातें देखने को मिल सकती हैं।

  • येलो अलर्ट:
    अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, बरनाला, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, होशियारपुर, गुरदासपुर, मोगा और एसएएस नगर—यहां भी लू का असर रहेगा, लेकिन अपेक्षाकृत कम तीव्रता के साथ।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18, 19 और 20 जून को कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट की उम्मीद है। लेकिन फिलहाल अगले 2-3 दिन लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है