ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Friday, 25 April 2025

मंडियों में लिफ्टिंग को लेकर सख्त हुई पंजाब सरकार, 15 दिनों में प्रक्रिया तेज़ करने के आदेश

Punjab Government Tightens Grip on Wheat Lifting in Mandis: Orders Issued to Speed Up Procurement
Punjab Government Tightens Grip on Wheat Lifting in Mandis: Orders Issued to Speed Up Procurement

पंजाब सरकार ने राज्य की मंडियों में गेहूं की लिफ्टिंग प्रक्रिया को लेकर सख्त रुख अपनाया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारुचक ने अनाज भवन में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर मंडियों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को लिफ्टिंग में तेज़ी लाने के स्पष्ट आदेश दिए।

रोज़ाना 5 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक का लक्ष्य

मंत्री ने बताया कि आगामी 15 दिनों में मंडियों में रोजाना 5 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक सुनिश्चित करने का लक्ष्य है, जिससे अतिरिक्त भरमार की स्थिति से बचा जा सके। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि लिफ्टिंग की प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के तेज़ी से चले।

70 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं आ चुका मंडियों में

अब तक राज्य की मंडियों में 70 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं आ चुका है, जिसमें से 64 लाख मीट्रिक टन की खरीद पूरी हो चुकी है। मंत्री कटारुचक ने जानकारी दी कि किसानों के खातों में अब तक 10,574.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। भुगतान की प्रक्रिया 48 घंटे के भीतर पूरी करने का लक्ष्य 109 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।

72 घंटे में 59% लिफ्टिंग का आंकड़ा

मंडी लिफ्टिंग की स्थिति पर बात करते हुए मंत्री ने बताया कि खरीद के महज 72 घंटे के भीतर 59% गेहूं की लिफ्टिंग की जा रही है, जो एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस रफ्तार को बनाए रखते हुए प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जाए।