Sunday, 16 March 2025
Punjab News
पंजाब:इन इलाकों में रहेगा दिनभर बिजली संकट, जानें कौन-कौन होंगे प्रभावित
पंजाब के विभिन्न हिस्सों में 16 मार्च को बिजली कटौती की घोषणा की गई है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शहर के कई सब-स्टेशनों में मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।
किन इलाकों में बिजली कटौती रहेगी?
🔹 66 के.वी. चारा मंडी सब-स्टेशन इस सब-स्टेशन से जुड़े सुधामा विहार, जी.टी.बी. नगर, एस.ए.एस. नगर और मैनब्रो फीडर की सप्लाई सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इससे न्यू जी.टी.बी. नगर, भाई जैता जी मार्केट, न्यू ग्रीन मॉडल टाउन, रंधावा अस्पताल क्षेत्र, आबादपुरा और आसपास के इलाकों के निवासियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
🔹 66 के.वी. मॉडल हाउस सब-स्टेशन यहां से जुड़े नकोदर रोड, भार्गव कैंप, राजपूत नगर, बूटा मंडी, दशहरा ग्राउंड, रविदास भवन फीडर की बिजली सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इससे मॉडल हाउस, चपली चौक, श्री रविदास चौक, प्रताप नगर, बैंक कॉलोनी, लिंक रोड, लाजपत नगर, पासपोर्ट कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित करेगा।
🔹 66 के.वी. फोकल प्वाइंट-2 सब-स्टेशन इससे जुड़े शंकर, पंजाबी बाग, सलेमपुर, बाबा विश्वकर्मा, इंडस्ट्रियल-2, न्यू शंकर, डी-ब्लॉक, ग्लोब कॉलोनी, बेदी और अन्य क्षेत्रों की बिजली सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।
🔹 66 के.वी. टांडा रोड सब-स्टेशन यहां से जुड़े मुबारकपुर सेखे, खालसा रोड, हरगोबिंद नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, पठानकोट रोड, पंजाबी बाग, धौगड़ी रोड, इंडस्ट्रियल एरिया समेत कई इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
🔹 66 के.वी. लैदर कॉम्प्लेक्स सब-स्टेशन इससे जुड़े गुप्ता, रघु एक्सपोर्ट, महाजन, जुनेजा फोर्जिंग, वरियाणा, दोआबा, करतार वाल्व की बिजली सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी, जिससे वरियाणा इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स, लैदर कॉम्प्लेक्स, कपूरथला रोड और आसपास के इलाकों में दिक्कत होगी।
बिजली निगम के मुताबिक, मरम्मत और अपग्रेडेशन कार्य के कारण यह कटौती की जा रही है ताकि भविष्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले निपटाने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है।