Tuesday, 04 March 2025
Travel
पंजाब में 13 मार्च तक कई ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले जांचें शेड्यूल
जालंधर: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। फिरोजपुर डिवीजन के अमृतसर-पठानकोट रेल सैक्शन पर बटाला रेलवे स्टेशन में चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 3 मार्च से 13 मार्च 2025 तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, अपग्रेडेशन कार्य के कारण अमृतसर-पठानकोट पैसेंजर (54611), पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर (54614), अमृतसर-पठानकोट एक्सप्रेस (14633), पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर (54616) सहित कुल 8 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी।
देरी से चलने वाली ट्रेनें
- अमृतसर-पठानकोट (74671) को 7 और 9 मार्च को 50 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।
- टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (18101) और संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (18309) को 5 से 30 मार्च तक अमृतसर स्टेशन पर ही समाप्त किया जाएगा।
- जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस (18102) और जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस (18310) को 8 से 13 मार्च तक अमृतसर से प्रारंभ किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर से प्राप्त करें। इससे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकेगा।
यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए उठाया गया है। रेलवे ने आश्वासन दिया है कि निर्धारित समय पर कार्य पूरा कर लिया जाएगा।