ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Thursday, 10 July 2025

उत्तराखंड: कांवड़ यात्रा के चलते 14 से 23 जुलाई तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन क्लास का रहेगा विकल्प

All Schools and Colleges in Haridwar Closed from July 14 to 23 for Kanwar Yatra 2025
All Schools and Colleges in Haridwar Closed from July 14 to 23 for Kanwar Yatra 2025

हरिद्वार, 10 जुलाई: श्रावण माह में हरिद्वार में होने वाली कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर जिला प्रशासन ने शैक्षणिक संस्थानों को 14 जुलाई से 23 जुलाई तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश के तहत, जिले के सभी प्रकार के शिक्षण संस्थान आगामी 10 दिनों तक बंद रहेंगे।

किन-किन संस्थानों पर लागू होगा आदेश:

  • कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल

  • सभी डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालय

  • तकनीकी व प्राविधिक संस्थान

  • सभी आंगनबाड़ी केंद्र

 ऑनलाइन क्लास रहेंगी जारी

हालांकि संस्थानों को भौतिक रूप से बंद रखने के निर्देश हैं, लेकिन ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रखने का निर्देश भी साथ में दिया गया है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

जिलाधिकारी के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान भारी भीड़, यातायात बाधाएं और सुरक्षा चिंताओं के चलते यह निर्णय लिया गया है। यात्रा मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन किया जा सकता है, जिससे छात्रों के स्कूल पहुंचने में असुविधा हो सकती है।

छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि

प्रशासन का कहना है कि छात्र और अभिभावकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसलिए यह छुट्टियाँ एहतियात के तौर पर घोषित की गई हैं। पुलिस, ट्रैफिक विभाग और प्रशासनिक टीमों को भी इस दौरान मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।