ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Saturday, 07 February 2026

जालंधर में AAP नेता की हत्या पर सियासी घमासान, सुखबीर बादल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

जालंधर में AAP नेता की हत्या पर सियासी घमासान, सुखबीर बादल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराए की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। इस सनसनीखेज वारदात को लेकर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब में अपराध पूरी तरह से बेकाबू हो चुके हैं। हालात इतने चिंताजनक हैं कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेता भी अपनी ही सरकार में सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारा साहिब के बाहर AAP नेता की खुलेआम हत्या इस बात का बड़ा सबूत है कि अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो चुका है। अकाली दल अध्यक्ष ने इस घटना को सरकार की नाकामी बताते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार तुरंत ठोस कदम उठाए।