ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Thursday, 26 February 2026

वरुनिधि कोचिंग अकादमी में प्रतिभा का उत्सव, वार्षिक सम्मान समारोह 2026 में मेधावी छात्रों का हुआ अभिनंदन

जालंधर: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल कायम करते हुए वरुनिधि कोचिंग अकादमी में एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी 2025 का भव्य आयोजन किया गया। 

समारोह में विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में गर्व और प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान “Sparkling Student of The Year 2025-26” सम्मान प्रतिभाशाली छात्रों को प्रदान किए गए। मंच पर सम्मानित होते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से दमक उठे, वहीं सभागार तालियों की गूंज से गूंजता रहा। यह समारोह केवल पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छात्रों के आत्मविश्वास और सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम भी बना।

अकादमी के डायरेक्टर Er. वरुण कपूर ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि सफलता का रास्ता कठिन जरूर होता है, लेकिन मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को निरंतर सीखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

मेडिकल, नॉन-मेडिकल और कॉमर्स वर्ग के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने भी छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह ने यह संदेश दिया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सकारात्मक माहौल और सही दिशा मिलने पर विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक सफलता हासिल करते हैं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनते हैं।