ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Tuesday, 03 December 2024

मंगलवार को करें हनुमान जी की पूजा, शनि दोष से मिलेगा छुटकारा

Worship hanuman ji on tuesday, you will get relief from shani dosha
Worship hanuman ji on tuesday, you will get relief from shani dosha

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है। इस दिन रामभक्त हनुमान की पूजा करने से जीवन के सभी दुख और कष्टों का नाश होता है। हनुमान जी को कई नामों से पुकारा जाता है, जिनमें पवनसुत, बजरंगबली, अंजनीसुत, मारुति नंदन और वायुपुत्र प्रमुख हैं। मान्यता है कि हनुमान जी की उपासना से शनि देव की अशुभ छाया भी दूर रहती है और व्यक्ति प्रसन्नचित्त जीवन व्यतीत करता है।

मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा करने से भक्तों के कष्ट दूर हो जाते हैं। विशेष रूप से इस दिन सिंदूर अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि सिंदूर हनुमान जी को अत्यंत प्रिय है। सिंदूर के साथ चोला चढ़ाने और मंत्रों का जाप करने से भक्तों को संकटों से मुक्ति मिलती है।

पूजा के बाद हनुमान जी की आरती करना अनिवार्य माना जाता है। आरती के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए भक्तों को हनुमान जी की आरती जरूर करनी चाहिए। आरती से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं।

हनुमान जी की कृपा से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। मंगलवार को उनकी आराधना से शनि के प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है।

  Worship hanuman ji on tuesday, you will get relief from shani dosha