धान खरीद में देरी पर भड़के किसान, पंजाब के चार हाईवे पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन चक्का जाम का ऐलान

You are currently viewing धान खरीद में देरी पर भड़के किसान, पंजाब के चार हाईवे पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन चक्का जाम का ऐलान
Farmers angry over delay in paddy procurement, announce indefinite chakka jam on four highways of punjab from october 26

शनिवार को पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा मुख्य चौक पर किसानों ने धान खरीद और अन्य मांगों को लेकर धरना शुरू किया। भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) पंजाब के नेतृत्व में हो रहे इस प्रदर्शन में किसानों ने सरकार पर समय पर धान खरीद न करने और मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया।

भाकियू (क्रांतिकारी) पंजाब के नेता ने बताया कि 26 अक्टूबर को राज्य के चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों—संगरूर, मोगा, फगवाड़ा और बटाला पर चक्का जाम होगा, जो दोपहर 1 बजे शुरू किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती तो ये नाकाबंदी अनिश्चितकाल तक चल सकती है।

हाल ही में धान खरीद के मुद्दे पर केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रहलाद जोशी की अध्यक्षता में दिल्ली में एक बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य मंत्री रणवीत सिंह बिट्टू ने भी भाग लिया। इस बैठक में तय हुआ कि केंद्रीय टीम पंजाब में धान खरीद की स्थिति का जायजा लेने आएगी, लेकिन अभी तक टीम नहीं पहुंची है। इस कारण किसानों का असंतोष बढ़ता जा रहा है।

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी इस मुद्दे पर केंद्र से बातचीत करनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी तुरंत समाधान की मांग की।

पिछले दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खन्ना की अनाज मंडी का दौरा कर किसानों और आढ़तियों से मुलाकात की। उन्होंने राज्य में धीमी धान खरीद के लिए भगवंत मान सरकार को जिम्मेदार ठहराया। दूसरी ओर, भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन करते हुए पराली जलाने पर सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

सीएम भगवंत मान ने धान खरीद और चावल मिलर्स की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी संपर्क किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मिल मालिकों की मांगों पर ध्यान दिया है और जल्द ही समाधान की अपेक्षा की जा रही है।

 

Farmers angry over delay in paddy procurement, announce indefinite chakka jam on four highways of punjab from october 26