Thursday, 23 April 2026
जालंधर में बड़ी लापरवाही! दादा अस्पताल के गेट पर 'पराली' में लगी भीषण आग, बंद हुआ रास्ता; दम घुटने को मजबूर हुए मरीज! 😱🔥
जालंधर | 23 अप्रैल 2026 पंजाब के जालंधर शहर से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आ रही है। (Dada Hospital) के मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक बाहर सूखे कचरे और पराली के एक विशाल ढेर में भीषण आग लग गई है। यह घटना न केवल सड़क सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है, बल्कि अस्पताल के अंदर भर्ती मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रही है।
सड़क पूरी तरह से ब्लॉक, एम्बुलेंस फंसी
मौके से मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी विकराल है कि सर्विस लेन पूरी तरह से बंद हो गई है और मुख्य सड़क पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। अस्पताल का रास्ता ब्लॉक होने के कारण गंभीर मरीजों को लाने वाली एम्बुलेंस को अंदर जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल जैसे संवेदनशील इलाके में पराली जलाना प्रशासन की बड़ी नाकामी मानी जा रही है। काला और जहरीला धुआं सीधा अस्पताल के वार्डों और आईसीयू (ICU) की खिड़कियों से अंदर घुस रहा है, जिससे सांस के मरीजों और नवजात बच्चों का दम घुटने लगा है।
आग तो बुझ गई है, लेकिन स्थानीय निवासी अभी भी गुस्से में हैं।निवेदन है कि अस्पताल के पास जमा किया गया कचरा तुरंत हटाया जाए। हाल ही में लगी आग भले ही बुझ गई है, लेकिन उससे उठने वाले धुएं के कारण सांस के मरीजों और नवजात बच्चों को काफी परेशानी हुई। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में कचरा डालना गंभीर लापरवाही है।