Skip to content

विजयादशमी पर शनि की कृपा पाने के लिए करें ये खास उपाय

Do this special remedy to get the blessings of shani on vijayadashami
Do this special remedy to get the blessings of shani on vijayadashami
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

दशहरा, जिसे विजयादशमी भी कहते हैं, हिंदू धर्म में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हर साल यह पर्व अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी और देवी दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। इस साल दशहरा 12 अक्टूबर 2024, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन को विशेष बनाने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं जो जीवन के कष्टों से मुक्ति और शनि देव की कृपा पाने में सहायक होंगे।

दशहरे के विशेष उपाय - 

1. घर में शमी का पौधा लगाएं: दशहरे के दिन घर की उत्तर-पूर्व दिशा में शमी का पौधा लगाने से शनि दोष, महादशा, साढ़ेसाती, ढैय्या आदि के प्रभाव में कमी आती है। यह उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर कर सकारात्मकता और समृद्धि बढ़ाता है, जिससे घर के सदस्यों के कार्यों में सफलता मिलती है और धन की आवक होती है।

2. सरसों के तेल का दीपक जलाएं: इस दिन सरसों के तेल में तिल मिलाकर दीपक जलाना विशेष लाभकारी माना गया है। इससे शनि के क्रोध और अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है।

3. राम दरबार की स्थापना: दशहरे के दिन राम दरबार की स्थापना करना अत्यंत शुभ माना जाता है। विधि-विधान से राम दरबार स्थापित कर सुंदरकांड और रामचरितमानस का पाठ करने से भगवान राम और उनके भक्त हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह उपाय जीवन के बिगड़े कामों को बनाने में सहायक होता है।

4. नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति के लिए टोटका: अगर घर में नकारात्मकता या बुरी नजर का असर हो तो दशहरे के दिन यह टोटका लाभकारी होगा। इसके लिए सुबह या रात को 7 लौंग, कपूर और 5 तेजपत्ते जलाकर उसका धुंआ पूरे घर में दिखाएं। इससे बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

  Do this special remedy to get the blessings of shani on vijayadashami