Skip to content

कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’: जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा विशेष CASO ऑपरेशन के दौरान 15 मुकदमे दर्ज, 17 आरोपी गिरफ्तार

कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’: जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा विशेष CASO ऑपरेशन के दौरान 15 मुकदमे दर्ज, 17 आरोपी गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

ऑपरेशन के दौरान 456 नशीली गोलियां, 515 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद

जालंधर, 10 अक्टूबर, 2026

पंजाब सरकार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत तथा माननीय डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए, स. हरविंदर सिंह विर्क, पी.पी.एस., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर ग्रामीण के नेतृत्व में आज जिले के विभिन्न पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में विशेष CASO (घेराबंदी एवं तलाशी अभियान) चलाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कमिश्नर जालंधर स. वरजीत वालिया, आई.ए.एस. तथा विनीत अहलावत, आई.पी.एस., एस.पी. (इन्वेस्टिगेशन), जालंधर ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

इस विशेष ऑपरेशन के दौरान जालंधर ग्रामीण पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों की गहन जांच की गई। नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री, आपूर्ति और तस्करी को रोकने के उद्देश्य से तलाशी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया तथा नशे के अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई के दौरान कुल 15 मुकदमे दर्ज करके 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा कुल 456 नशीली गोलियां, 515 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

इसके अतिरिक्त, नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा जिले में 15 नशा प्रभावित हॉटस्पॉट की पहचान की गई है। इन स्थानों पर लगातार पुलिस निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है तथा नशे की आपूर्ति और तस्करी को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए विशेष चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।

जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने और नशा तस्करी में शामिल व्यक्तियों की पहचान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि नशीले पदार्थों की बिक्री और आपूर्ति पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर ग्रामीण स. हरविंदर सिंह विर्क ने जोर देते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जन-जागरूकता तथा नशे से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार और पुनर्वास को भी समान महत्व दिया जा रहा है। पुलिस, जिला प्रशासन और आम जनता के संयुक्त प्रयासों से नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा नशे से प्रभावित व्यक्तियों की पहचान करके उनकी आवश्यकता के अनुसार उन्हें उपचार, परामर्श और पुनर्वास सेवाओं से जोड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही युवाओं और आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने दोहराया कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे सभी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में भी नशे के विरुद्ध विशेष ऑपरेशन और चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आम जनता से अपील की कि नशा तस्करी और नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री संबंधी कोई भी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।