Skip to content

रोजाना करें भगवान शिव के इन मंत्रों का जाप, पाएं मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा

Chant these mantras of lord shiva daily, get mental peace and positive energy
Chant these mantras of lord shiva daily, get mental peace and positive energy
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

देवों के देव महादेव की पूजा को अत्यधिक शुभ और फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव की कृपा से जीवन में खुशहाली, सफलता और मानसिक शांति प्राप्त होती है। शिव की आराधना में उनके मंत्रों का जाप विशेष महत्व रखता है। ये मंत्र न केवल मन को शांति प्रदान करते हैं बल्कि जीवन में सकारात्मकता भी लाते हैं। आइए जानते हैं शिव पूजा के लिए प्रमुख मंत्र और उनके लाभ।

भगवान शिव के प्रमुख मंत्र -

1. ॐ नम: शिवाय - शिव का सबसे सरल और प्रभावशाली मंत्र।

2. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ - महामृत्यunjय मंत्र, जो मृत्यु के भय को दूर करता है।

3. ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥ - ध्यान और शांति का अद्भुत मंत्र।

4. करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा। श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधं। विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व। जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो॥ - भगवान शिव से क्षमा प्रार्थना का मंत्र।

5. ॐ नमो भगवते रुद्राय। 6. ॐ हौं जूं सः। 7. श्री महेश्वराय नमः। 8. श्री सांबसदाशिवाय नमः। 9. श्री रुद्राय नमः। 10. ॐ नमो नीलकण्ठाय नमः।

शिव मंत्रों का जाप करने के लाभ

- बौद्धिक क्षमता का विकास: शिव मंत्रों के नियमित जाप से मानसिक क्षमता और एकाग्रता बढ़ती है। - मोह और माया से मुक्ति: ये मंत्र व्यक्ति को भौतिक सुखों की आसक्ति से मुक्त करते हैं। - मृत्यु का भय समाप्त: महामृत्यunjय मंत्र का जाप करने से मृत्यु और रोगों का भय दूर होता है। - सत्य और ज्ञान की ओर अग्रसर: शिव मंत्रों के प्रभाव से व्यक्ति सत्य और ज्ञान के मार्ग पर चलता है। - सफलता और समृद्धि: भगवान शिव की आराधना से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सफलता प्राप्त होती है।

कैसे करें मंत्र जाप? 1. प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। 2. शिवलिंग के समक्ष दीप प्रज्वलित करें और बेलपत्र, जल और दूध अर्पित करें। 3. मन को शांत रखते हुए मंत्रों का उच्चारण करें। 4. रोजाना 108 बार मंत्र जाप करने से अधिक लाभ मिलता है।

  Chant these mantras of lord shiva daily, get mental peace and positive energy