पंजाब के मौसम को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने राज्य में ठंड बढ़ने के संकेत दिए हैं। अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, और पटियाला जैसे जिलों में आज घने धुंध की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में सप्ताह के अंत में बारिश होने की संभावना है। पंजाब में भी हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पड़ोसी राज्यों में होने वाली बारिश का असर पंजाब के मौसम पर भी दिखेगा। आगामी सप्ताह में राज्य के कई शहरों का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है। वेस्ट हिमालय क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है, जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। इसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी।
विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य की हवा में मौजूद प्रदूषण ठंड महसूस करने में रुकावट डाल रहा है। AQI के बढ़ते स्तर के चलते टमघोंटू हवाएं सांस लेने में मुश्किल पैदा कर रही हैं। बारिश के बाद हवा साफ होने की संभावना है। ठंड का असली असर बारिश और बर्फबारी के बाद महसूस होगा। लोगों को फिलहाल जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
Cold wave intensifies in punjab, dense fog alert issued in 7 districts