Skip to content

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की कोशिश नाकाम, सीएम भगवंत मान ने की पुलिस की तारीफ

Attempt to attack sukhbir singh badal failed, CM bhagwant mann praised the police
Attempt to attack sukhbir singh badal failed, CM bhagwant mann praised the police
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

श्री दरबार साहिब के बाहर सेवा के दौरान सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की घटना को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की सतर्कता के चलते एक बड़ी घटना टल गई। मुख्यमंत्री ने कहा, यह पंजाब पुलिस की मुस्तैदी का ही नतीजा है कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश नाकाम हो गई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री मान ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा, मैं पंजाब पुलिस की मुस्तैदी की सराहना करता हूं और सुखबीर बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं।

सीएम भगवंत मान ने पुलिस को तुरंत घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस घटना को पंजाब में शांति और सौहार्द बिगाड़ने की साजिश करार दिया और कहा कि राज्य सरकार किसी भी हाल में शांति भंग करने की कोशिशों को सफल नहीं होने देगी।

  Attempt to attack sukhbir singh badal failed, CM bhagwant mann praised the police