जालंधर 6 दिसंबर (राजू सेठ) नार्थ विधानसभा मे आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विशाल रेरू,भगवान वाल्मिकी मन्दिर रेरू से प्रधान अशोक सिद्धू को दर्जनों साथियों सहित जालंधर भाजपा कार्यालय सीतला मन्दिर मे पंजाब भाजपा उपप्रधान के.डी भंडारी,जिला महामंत्री भाजपा अशोक सरीन हिक्की,नार्थ विधानसभा प्रभारी दविन्द्र कालिया,मंडल भाजपा प्रधान कुलवंत शर्मा,सीनियर भाजपा नेता राजीव दुग्गल सहित भाजपा नेताओ ने सबको भाजपा मे शामिल करवाया।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी से भाजपा मे शामिल हुए सभी लोगो का भाजपा नेताओ ने स्वागत कर कहा हम सब मिलकर इलाके मे भाजपा को मजबूत कर हर घर के हर सदस्य को भाजपा से जोड़ेंगे।इस अवसर पर नार्थ विधानसभा के पूर्व विधायक के.डी भंडारी ने कहा जब जालंधर मे भाजपा के विधायक,मेयर एवं पार्षद थे तब जालंधर के हर इलाके मे साफ पानी,बढ़िया सड़के,हर रोज चलने वाली स्ट्रीट लाइट,ठीक सीवरेज सिस्टम,साफ सुथरे पार्क एवं चौंक रहते रहे है।इतना ही नहीं स्मार्ट सिटी के नाम पर कांग्रस और आप पार्टी की सरकार ने मोदी सरकार की तरफ से जालंधर के विकास के लिए मिले स्मार्ट सिटी के 1 हजार करोड़ से भ्रष्टाचार के सिवाये कुछ नही कर पाई परंतु भाजपा के विधायकों,मेयर एवं पार्षदों ने मिलकर मात्र 100 करोड़ से जालंधर मे बीएमसी चौंक,खालसा कॉलेज,डी.ए.वी कॉलेज व मक़सूदा फ़्लाइओवर,चंदन नगर अंडरब्रिज समेत हर इलाक़े मे हर प्रकार के विकास कार्य करवा
विकास की आँधी चलाई थी।वही कांग्रस और आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार की आँधी चलाई है।इस अवसर पर भाजपा मे शामिल हुए विशाल रेरू ने भाजपा नेताओ को इलाके मे भाजपा को मजबूत करने का विश्वास दिलाते हुए कहा मौजूदा सरकार हर फ्रंट पर फेल हो गई है जिसके चलते हर व्यक्ति मे डर एवं असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।इसलिए अब केवल भाजपा जवान,किसान,व्यापारी,दुकानदार को सुरक्षा सुविधा दे सकती है।इस मौके पर मंडल महामंत्री तरुण छाबड़ा,मनप्रीत कलेर,सुनील रेरू,बलवीर विर्क,मंजीत रेरू,राहुल चोपड़ा,अशोक चोपड़ा,अशोक सिद्धू,राजा सिंह,राहुल बग्गा,सुरेंद्र सिंह,विशाल कुमार,राजन कुमार,डैनी आदि भाजपा कार्यकर्ता हाजिर रहे।
District Secretary of Aam Aadmi Party was made to join BJP along with dozens of colleagues in North Assembly and was given a big shock