Skip to content

तुलसी के पास रखें ये खास चीज, घर में आएगी सुख-समृद्धि और दूर होगी आर्थिक तंगी

Keep this special thing near tulsi plant, happiness and prosperity will come in the house and financial crisis will go away
Keep this special thing near tulsi plant, happiness and prosperity will come in the house and financial crisis will go away
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

तुलसी का पौधा केवल एक औषधीय पौधा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में इसे देवी के समान पूजनीय माना जाता है। अधिकांश घरों में महिलाएं इसकी पूजा करती हैं और शाम को दीपक जलाती हैं। यह न केवल आध्यात्मिक शांति का प्रतीक है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। तुलसी की पत्तियां मौसमी संक्रमण को दूर करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पास एक विशेष वस्तु रखने से घर की आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं?

तुलसी के पास कई चीजें रखने की परंपरा है, लेकिन भगवान शालिग्राम की प्रतिमा या तस्वीर रखने को विशेष रूप से शुभ माना गया है। ऐसा करने से घर में कंगाली और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। भगवान शालिग्राम को तुलसी के पास रखने से परिवार में सुखशांति और समृद्धि का वास होता है।

शालिग्राम रखने के फायदे -

1. आर्थिक स्थिति में सुधार:

अगर कड़ी मेहनत के बावजूद धन की कमी बनी रहती है, तो तुलसी के पास शालिग्राम रखने से आर्थिक हालात बेहतर होने लगते हैं।

2. गृह कलह से मुक्ति:

माना जाता है कि शालिग्राम और तुलसी की संयुक्त पूजा से घर के रोजमर्रा के झगड़े समाप्त हो जाते हैं और परिवार में शांति बनी रहती है।

3. पॉजिटिव एनर्जी का संचार:

शालिग्राम की पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जिससे समृद्धि और शांति आती है।

शालिग्राम को अर्पित करें भोग -

भगवान शालिग्राम की पूजा के साथ उन्हें पंचामृत से बना भोग अर्पित करना चाहिए। पंचामृत में दूध, दही, घी, शहद और शक्कर शामिल होते हैं। यह भोग भगवान को प्रसन्न करने और घर में सुखसमृद्धि लाने में सहायक होता है।

शालिग्राम को प्रतिदिन जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। सुबह स्नान के बाद भगवान को जल चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

कौन हैं भगवान शालिग्राम?

भगवान शालिग्राम विष्णुजी का विग्रह स्वरूप माने जाते हैं। यह एक विशेष प्रकार का पत्थर होता है, जो नेपाल की गंडक नदी की तली में पाया जाता है। शालिग्राम का नाम सालग्राम नामक स्थान से पड़ा है। ये पत्थर काले, गोल, अंडाकार होते हैं और कुछ पर सुनहरी रेखाएं भी होती हैं। वैष्णव संप्रदाय में इन्हें भगवान विष्णु का स्वरूप मानकर पूजा जाता है।

तुलसी और शालिग्राम का संबंध -

पौराणिक मान्यता के अनुसार, तुलसी के श्राप के कारण भगवान विष्णु शिला में परिवर्तित हो गए थे, जिसे शालिग्राम कहा जाता है। तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के इसी विग्रह स्वरूप शालिग्राम से हुआ था। इसलिए तुलसी और शालिग्राम की संयुक्त पूजा को विशेष रूप से शुभ माना जाता है। तुलसी विवाह भी भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण और पवित्र दिन होता है।

  Keep this special thing near tulsi plant, happiness and prosperity will come in the house and financial crisis will go away