Skip to content

बेगमपुरा टाइगर फोर्स ने केंद्रीय गृह मंत्री को पद से हटाने के लिए राष्ट्रपति के नाम पर भेजा मांग पत्र |

Begumpura Tiger Force Submits Demand Letter to President Seeking Removal of Home Minister
Begumpura Tiger Force Submits Demand Letter to President Seeking Removal of Home Minister
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी का अपमान किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: बीरपाल, हैप्पी

होशियारपुर, 3 जनवरी,( तरसेम दीवाना ) बेगमपुरा टाइगर फोर्स के एक वफद द्वारा राष्ट्रीय चेयरमैन तरसेम दीवाना और राष्ट्रीय प्रधान धर्मपाल साहनेवाल के दिशा निर्देशों के अनुसार पंजाब प्रधान बीरपाल ठरोली के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में संविधान के रचयिता माननीय डॉ. बी आर अंबेडकर जी की शान के खिलाफ संसद में की गई टिप्पणियों के खिलाफ रोष के रूप में भारत के माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नाम डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर श्रीमती कोमल मित्तल को एक शिकायत पत्र दिया गया जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के किए अपमान को लेकर बनती कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें कैबिनेट मंत्री के पद से बर्खास्त करने संबंधी मांग की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए पंजाब प्रधान बीरपाल ठरोली और जिला प्रधान हैप्पी फतेहगढ़ ने बताया कि माननीय राष्ट्रपति के ध्यान में लाया गया कि हाल ही में शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में अपने बयान के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भारतीय संविधान के मूल निर्माता और करोड़ों अनुसूचित जातियों/जनजातियों के मसीहा, प्रेरणा और मुक्तिदाता डॉ. अंबेडकर जी के प्रति दुर्भाग्यपूर्ण और मजाकिया शब्द प्रयोग किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह ना सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण भाषा है, बल्कि बाबा साहेब के प्रति गहरी असंवेदनशीलता और जातिवादी मानसिकता को भी दर्शाता है। इस कारण बेगमपुरा टाइगर फोर्स और भारत भर के हर अंबेडकरवादी व्यक्ति के स्वाभिमान को भारी ठेस पहुंची है और इस संबंध में समाज के हर वर्ग में भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान का निर्माण करने वाले और लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर देश का मार्गदर्शन करने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का इस तरह का अपमान और अनादर लोगों द्वारा किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मुल्यों की रक्षा के लिए और समाज के बड़े हितों की रक्षा के लिए हम बेगमपुरा टाइगर फोर्स की तरफ से मांग करते हैं कि संविधान के रचयिता डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की शान के खिलाफ अपशब्द बोलकर, उनके संवैधानिक पद का अपमान करने वाले मनुवादी सोच के धारणी भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अभी भी अपने पद पर बने रहना भारतीय संविधान और देश की गणतंत्रता की भावना के खिलाफ है। इस लिए उनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए, उन्हें देश के संवैधानिक पद से बर्खास्त किया जाए। बेगमपुरा टाइगर फोर्स ने माननीय राष्ट्रपति से आशा प्रकट की कि संवैधानिक मुल्यों की रक्षा करते हुए इस गंभीर मामले पर ध्यान देते हुए उचित कदम उठाकर देश में बढ़ रही आक्रोश की ज्वाला को शांत करने में अपना योगदान देंगे। इस मौके पर अन्य से अलावा रवि सुंदर नगर, साबी सुंदर नगर, जिला सचिव प्रिंस नारा, अमनदीप, अनिल कुमार बंटी ब्लॉक प्रधान हरियाणा, सतीश कुमार, मोहित कुमार नारा, रोहित कुमार बद्धन आदि हाजिर थे।