Skip to content

जालंधर में इस दिन बंद रहेंगी मांस और शराब की दुकानें, जारी हो गए आदेश |

Jalandhar to Ban Sale of Meat and Liquor on 11-12 February, Orders Issued
Jalandhar to Ban Sale of Meat and Liquor on 11-12 February, Orders Issued
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर: 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव और 11 फरवरी को विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित शोभायात्रा के अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट और डिप्टी कमिश्नर, डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा विशेष आदेश जारी किए गए हैं। इन आयोजनों के दौरान स्थानीय धार्मिक भावनाओं का सम्मान और कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के उद्देश्य से 11 और 12 फरवरी को मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।

यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी किए गए हैं, ताकि शोभायात्रा मार्ग और धार्मिक स्थलों के पास शांति और सौहार्द बनाए रखा जा सके।