Skip to content

NIT जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

NIT Jalandhar Celebrates International Mother Language Day with 'Sangam' Event
NIT Jalandhar Celebrates International Mother Language Day with 'Sangam' Event
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डॉ बी आर अम्बेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर में 'संगम' कार्यक्रम का आयोजन

जालंधर। डॉ बी आर अम्बेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में 21 फरवरी 2025 को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में 'संगम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजभाषा समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर बिनोद कुमार कनौजिया मुख्य अतिथि थे।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सतीश कुमार अवस्थी द्वारा अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। प्रोफेसर जे एन चक्रवर्ती और प्रोफेसर अवधेश कुमार चौधरी ने मातृभाषा के महत्व पर विचार साझा किए।

महोत्सव में छात्रों ने हिंदी, पंजाबी, मैथिली, तेलुगु, राजस्थानी, मराठी, भोजपुरी, कन्नड़, बांग्ला, हरियाणवी समेत विभिन्न मातृभाषाओं में कविता, कहानी, गायन, वादन, नृत्य और नाटिका प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निदेशक प्रो. कनौजिया और कुलसचिव प्रो. अजय बंसल ने सभी को मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएं दीं।