Skip to content

जालंधर में छोटे भाई ने पीट-पीटकर की बड़े भाई की हत्या, मकान बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

Jalandhar: Younger Brother Kills Elder Brother Over Property Dispute, Arrested
Jalandhar: Younger Brother Kills Elder Brother Over Property Dispute, Arrested
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर देहात के थाना मकसूदां के अंतर्गत गांव रायपुर रसूलपुर में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना मकान के बंटवारे को लेकर हुई कहासुनी के बाद घटी।

भाभी ने छुपकर बचाई जान मृतक की पहचान रायपुर निवासी सरबजीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से संपत्ति के बंटवारे को लेकर तनाव चल रहा था। मंगलवार देर रात विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने गुस्से में आकर बड़े भाई पर हमला कर दिया। वह उसे बेरहमी से पीटता रहा, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। इस बीच, भाभी ने खुद को एक कमरे में बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पड़ोसियों में दहशत, गांव में शोक का माहौल इस घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। पड़ोसियों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच पहले भी विवाद होते रहते थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह मामला हत्या तक पहुंच जाएगा। पुलिस अब मामले की तहकीकात कर रही है और संपत्ति विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।